Bank unions call All India strike on today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हडताल पर10 लाख बैंककर्मी,काम ठप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 08:15 AM (IST)
हडताल पर10 लाख बैंककर्मी,काम ठप
चेन्नई। केंद्र सरकार की बैंकिंग क्षेत्र की नीतियों के विरोध में देशभर के निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के लगभग 10 लाख कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को बैंकों में कामकाज बंद हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच.वेंकटचालम ने चेन्नई में बताया, इस हड़ताल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, क्योंकि इससे देशभर के लगभग 10 लाख कर्मचारी जुड़ गए हैं। अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंक बंद हैं। आंध्र बैंक कर्मचारी संघ (तमिलनाडु इकाई) के महासचिव के.पामाराईसेल्वन ने कहा, देशभर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित हुआ है। इस महीने की शुरूआत में प्रमुख बैंक यूनियनों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी 12 और 13 जुलाई को प्रस्तावित हडताल टाल दी थी। बैंकिंग सेक्टर की यूनियनें पांच सरकारी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एकीकरण और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल कर रही हैं। बैंक यूनियन सरकार स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम) और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच) के एसबीआई में एकीकरण के खिलाफ हैं।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement