khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 08:18 AM (IST)
उन्होंने कहा,इस हडताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक,
पुरानी पीढी के निजी बैंक और विदेशी बैंकों के करीब 80,000 शाखाओं के
अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहेंगे। उनके मुताबिक बैंक देश में करीब 2 लाख
एटीएम मशीनों में कैश डालने के बाद हड़ताल पर जाएंगे ताकि लोगों को नकदी
निकालने की सुविधा मिलती रहे। हम तब हडताल करना चाहते हैं जब संसद सत्र चल
रहा हो। इसलिए शुक्रवार को हडताल की जा रही है। उसके अगले दिन एक पूर्ण
कामकाजी दिन है। इसलिए छुियों के साथ हडताल करने का आरोप सही नहीं है।
वेंकटाचलम
ने बताया कि यह हडताल अनुचित बैंकिंग सुधार के उपाय के विरोध में की जा
रही है। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक का निजीकरण करने और सरकार द्वारा
अपनी पूंजी को 49 फीसदी से कम करने, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का
एकीकरण, लेकिन निजी बैंकों का विस्तार, कॉरपोरेट समूहों को बैंकिंग लाइसेंस
देने, फंसे हुए बड़े कर्जो की वसूली के लिए अपर्याप्त कदम उठाने और
बकाएदारों और अन्य को रियायतें देने के खिलाफ यह हडताल आयोजित की जा रही
है। उन्होंने कहा,हम मांग करते हैं जानबूझकर कर्ज नहीं चुकानेवालों को
आपराधिक मुकदमा चलाया जाए और उन्हें दंडित किया जाए।