Advertisement
बिहार में नहीं थम रही बैंक में लूट की घटनाएं

इससे पहले 22 जून को शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा अंबा कला में बैंक खुलते ही 27.50 लाख रुपये लूट लिए गए। इसी दिन, पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े डुमरियाघाट थाना के सरोतर बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा से 18 लाख 71 हजार रुपये लूट लिए थे। गार्ड, बैंक कर्मियों व ग्राहकों को कब्जे में लेकर छह मिनट में घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।
इन घटनाओं पर गौर करें तो साफ है कि बैंकों में सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी भी कहते हैं कि अधिकांश बैंकों में सुरक्षा के नाम पर होमगार्ड जवान और चौकीदार तैनात हैं। कई बैंकों के पास अपनी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हैं । ऐसे में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा रही है। लुटेरे इसका लाभ उठाते हुए अपना सॉफ्ट टारगेट बैंक को बना रहे हैं।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


