Advertisement
खाताधारकों ने बैंक पर जड़ा ताला

बुधवार को बैंक पहुंचे खाताधारकों ने एकजुट होकर बाहर ताला बन्द कर दिया। ऐसे में सभी कर्मचारी अन्दर ही रहे। इन खाताधारकों ने बैंक के सामने जाम भी शुरू कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हर रोज जमा होने वाला पैसा आखिर क्या हो रहा है। यह भी कहा कि शाखा प्रबन्धक रामपलट प्रसाद विशेष लोगों को भुगतान दे रहा है। इसके साथ ही खाताधारकों के साथ उसका व्यवहार अच्छा नहीं है। रूपया ट्रांसफर करने या अन्य किसी कागजात के बारे मेें समझने के लिए जाने पर शाखा प्रबन्धक कागज खाताधारकों के मुंह पर फेंक देता है।
लोगों ने तत्काल शाखा प्रबन्धक को यहां से हटाने की मांग की। यह जाम व तालाबन्दी सुबह दस बजे से शुरू होकर करीब एक बजे तक चलता रहा। जानकारी मिलते ही मेंहनगर थाने के इंस्पेक्टर सारनाथ सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत की और काफी समझाया-बुझाया। इसके बाद वह जाकर शाखा प्रबन्धक से भी बातचीत किये। शाखा प्रबन्धक ने कहा कि पैसा जैसे ही आयेगा वह बांटना शुरू कर देंगे। ऐसी स्थिति में इंस्पेक्टर सारनाथ सिंह ने मान मनौवल करके जाम समाप्त करवा दिया। इसी बीच एक व्यक्ति पचास हजार रूपये लेकर जमा करने आया। इंस्पेक्टर की मौजूदगी में उसका रूपया जमा कराने के बाद मौजूद 25 खाता धारकों में दो-दो हजार रूपये बंटवा दिया गया।
[@ Punjab election 2017: अकालियों से कौन भिड़ेगा -सिद्धू या कैप्टन]
Advertisement
आजमगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


