Ballia Bullying in Tagore Nagar: Shopkeeper beaten up, father dies in shock-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टैगोर नगर में दबंगई: दुकानदार से मारपीट, सदमे में पिता की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 05 मार्च 2025 2:25 PM (IST)
टैगोर नगर में दबंगई: दुकानदार से मारपीट, सदमे में पिता की मौत
बलिया | टैगोर नगर में देर रात दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां आधा दर्जन युवकों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से गहरे सदमे में आए दुकानदार के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मना करना पड़ा महंगा घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। दुकानदार संतोष वर्मा ने जब युवकों को किसी बात के लिए मना किया, तो उन्होंने आक्रोश में आकर न केवल दुकानदार से मारपीट की बल्कि दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ मचाई।
पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
घायल दुकानदार ने तुरंत मंडी चौकी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन घटना के करीब 15 घंटे बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, इसके बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है, वहीं स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement