इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मंगलवार को बकरीद की नमाज के दौरान हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शिकारपुर जिले के खानपुर इलाके में स्थित एक मस्जिद में बकरीद की नमाज के दौरान एक शख्स ने प्रवेश करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रवेश द्वार पर ही तलाशी के लिए उसे रोक लिया। तभी उसने विस्फोटकों से भरी अपनी जैकेट उड़ा ली।