Advertisement
बजरंग पुनिया ने संभाला किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

बजरंग पुनिया को शुभकामना देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश में राजनीतिक तौर पर किसानों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है, इसके लिए किसानों को कांग्रेस के झंडे के नीचे इकट्ठा करना होगा। अनेक संगठनों में बंटे किसान एक साथ आकर राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ेंगे, तब ही किसानों को देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था में हिस्सा मिल पाएगा।
वहीं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल खैरा ने पदभार संभालने पर पुनिया को बधाई देते हुए कहा कि पुनिया हरियाणा के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में किसानों और खेत मजदूरों के मुद्दे उठाकर पार्टी के आधार को मजबूत करेंगे।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पंजाब में पुराने स्टॉक से भरे गोदामों को तुरंत खाली कराया जाए और किसानों से धान की नई फसल सही दामों में खरीदी जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


