bajarang dal workers thrash christian pastor, tie him to tree in forest Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजरंगियों ने ईसाइयों को अगवा कर पीटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 5:54 PM (IST)
बजरंगियों ने ईसाइयों को अगवा कर पीटा
कोरी का कहना है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें घसीटते हुए जंगल में ले गए, मारपीट की और पेड से बांध दिया। देर रात को उनकी पत्नी ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी तो पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें व नंदलाल को छुडाया। कोरी का कहना है कि हिंदूवादी संगठन से जुडे लोग उन पर धर्मातरण का आरोप लगाते हैं, जबकि वे इस तरह की किसी भी गतिविधि में लिप्त नहीं हैं। मऊगंज के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) कमलेश शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में स्वीकार किया कि पास्टर और उसके साथी को अगवा कर उनके साथ मारपीट की की गई है। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement