bajarang dal workers thrash christian pastor, tie him to tree in forest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजरंगियों ने ईसाइयों को अगवा कर पीटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 5:52 PM (IST)
बजरंगियों ने ईसाइयों को अगवा कर पीटा
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बजरंग दल से जुडे कुछ युवाओं ने ईसाई समाज के पास्टर व उसके साथी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें अगवा कर जंगल में ले गए और जमकर मारपीट करने के बाद पेड से बांध दिया। इन दोनों की पूरी रात जंगल में गुजरी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उन्हें छुडाया। पीडित पास्टर रामलाल कोरी ने शुक्रवार को बताया कि वह मऊगंज में नंदलाल के घर पर प्रभु यीशु की प्रार्थना कराते हैं। गुरूवार रात नंदलाल के ससुर के निधन की खबर आने पर दोनों मोटरसाइकिल से गडरा गांव गए, जो शाहगंज थाना क्षेत्र में आता है। रामलाल व नंदलाल दोनों उस क्षेत्र में थे, तभी बजरंग दल से जुडे लोग आ गए और उनसे मारपीट करने लगे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement