Bagwant Man says, Sukhbir will lose election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनता सुखबीर को हराएगीः भगवंत मान

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 3:02 PM (IST)
जनता सुखबीर को हराएगीः भगवंत मान
संगरूर। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने पंजाब के डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी पर अपने द्वारा लोकगीत को तोड़ मरोड़ कर बनाई गयी किकली के जरिये एक बार फिर से हमला बोला है। भगवंत मान ने किकली के जरिये कहा है कि जलालाबाद के लोगो में आप को लेकर उत्साह है और वहां से आप की जीत पक्की है। सुखबीर बादल जलालाबाद के वोटरों को जब लालच देखर लुभाने की कोशिश करेंगे लेकिन लोग साथ आप का देंगे तब नन्ही छां किकली सुनाएगी। मान आज जिला संगरूर के गाँव घराचो में अपने सांसद कोटे से तैयार किये गये केस स्टैंड का उदघाटन करने पहुंचे थे। आम आदमी पार्टी के संगरूर सांसद भगवंत मान के निशाने पर आज कल पंजाब के डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल है पहले तो सुखबीर बादल के खिलाफ जलालाबाद से चुनाव लड़ने का एलान किया था। अब मान ने हर सभा से सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ तीखे बोल बोलकर छोटे बादल को घेरने की रणनीति अपना रखी है। आज जिला संगरूर के गाँव घराचो पहुंचे भगवंत मान के निशाने पर आज भी पंजाब के डिप्टी मुख्यमंत्री रहे। इस मौके भगवंत मान ने दोहराया कि जलालाबाद से तो वो चुनाव लड़ने का एलान कर ही चुके है। बादल जहाँ से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे वहीँ उनके पीछे पीछे पहुँच जायेंगे। मान इतने पर ही नही रुके मान ने जलालाबाद में सुखबीर से टक्कर ,सुखबीर द्वारा वोटरों को लालच देने पर एक किकली भी सुनाई जिसमे मान ने कहा कि सुखबीर बेशक वोटरों को जितना भी लालच दे दे लेकिन जलालाबाद के लोग अब सुखबीर को हराने का मन बना चुके है।

[@ टाइटेनिक हादसे पर नया खुलासा,जहाज डूबने की असली वजह कुछ और...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement