Bad weather affects SpiceJet flights, passengers advised-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असर, यात्रियों को दी गई सलाह

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 08:44 AM (IST)
खराब मौसम से स्पाइसजेट की उड़ानों पर असर, यात्रियों को दी गई सलाह
नई दिल्ली, । राजधानी दिल्ली में हुई बारिश और खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली तमाम विमानों पर मौसम के प्रभाव पड़ने की संभावना जताते हुए यात्रियों से उड़ानों की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी। स्पाइसजेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौसम अपडेट शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली (डीईएल) में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नजर रखें।" स्पाइसजेट ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें। मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।
इससे पहले, एयरलाइन ने बुधवार को भी इसी तरह का एक अपडेट जारी किया था। एयरलाइन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कोलकाता (सीसीयू) में खराब मौसम (भारी बारिश) के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति पर नज़र रखें।"
इससे पहले, दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्री परामर्श जारी किया था। एयरपोर्ट ने लोगों को संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की सलाह दी थी।
दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाला सड़क यातायात वर्तमान में सामान्य से धीमा है। हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक परिवहन साधनों पर विचार करें। नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए, कृपया अपनी संबंधित एयरलाइन से सीधे संपर्क करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद, और किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement