Advertisement
महाविद्यालय में बाबा साहेब की जयंती मनाई, निबंध प्रतियोगिता में आकाश सैनी प्रथम

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स राजस्थान राज्य ने दौसा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र आकाश कुमार सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


