Baba Pehelwan Shah Wali Urs Mubarak program was held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा पहलवान शाह वली का उर्स मुबारक कार्यक्रम हुआ

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 7:36 PM (IST)
बाबा पहलवान शाह वली का उर्स मुबारक कार्यक्रम हुआ
टोंक। जिले के देवली शहर में हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत बाबा पहलवान शाह ‘वली’ रहमतुल्लाह का सालाना उर्स मुबारक का आयोजन हुआ। इस आयोजन की विधिवत् शुरुआत मंगलवार को हुई। समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि मगरीब की नमाज़ के साथ अलम का परचम लहरा कर सदर और कमेटी की ओर से किया गया। बुधवार को फज़र की नमाज़ के बाद कुरआन ख्वानी की गई। नमाज़ जौहर के बाद शाही जामा मस्जिद की ओर से चादर शरीफ का जुलूस मज़ार शरीफ के लिए शाही इमाम और जायरिनों के सैलाब व बैंड की स्वरलहरियों के साथ रवाना हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को सूफियाना बना दिया। जुलूस और चादर पेश जुलूस पर पुष्प की वर्षा की गई। मज़ार शरीफ पहुंचकर वली पहलवान शाह रहमतुल्लाह को दरगाह के मुतवल्ली और समाज के लोगों के साथ चादर व गुलपोशी पेश की गई। मगरीब की नमाज़ के बाद कमेटी की ओर से लंगर करवाया गया और तबर्रुख (प्रसाद) वितरण किया गया। ईशा की नमाज़ के बाद कुल की रस्म के साथ दो दिवसीय उर्स मुबारक का समापन हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व महाधिवक्ता एमडी अंसारी, शमी अमन रंगरेज, शानू आसिफ देशवाली सहित समाज मौजूद रहे। टोडारायसिंह, शाहपुरा, नैनवां, केकड़ी, हिंडोली, जहाजपुर, बूंदी के अकीदतमंद जायरिनों ने शिरकत कर धर्म लाभ पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement