Ayodhya verdict: AIMPLB to file review plea in early December-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Ayodhya Verdict : AIMPLB दिसंबर के पहले सप्ताह में दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका

khaskhabar.com: बुधवार, 27 नवम्बर 2019 6:31 PM (IST)
Ayodhya Verdict : AIMPLB दिसंबर के पहले सप्ताह में दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका
लखनऊ। अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) दिसंबर के पहले सप्ताह में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने आईएएनएस से कहा कि याचिका आठ दिसंबर से पहले दाखिल की जानी है। हालांकि अभी इसकी कोई तिथि तय नहीं है। इस मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले के बारे में जिलानी ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड के फैसले से हमारे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है। चाहे वह राजी हो या न हो। अगर एक भी पक्षकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के पक्ष में है तो भारतीय संविधान उसे पूरा अधिकार देता है। सुन्नी वक्फ बोर्ड पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करना चाहता तो न करे। सुन्नी वक्फ बोर्ड का फैसला कानूनी रूप से हमें प्रभावित नहीं करेगा। सभी मुस्लिम संगठन पुनर्विचार याचिका दायर करने को लेकर एक राय रखते हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड पुनर्विचार याचिका दाखिल करे या न करे, यह उसका अपना फैसला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement