उन्होंने कहा, इसी तरह जब अयोध्या केस में हाईकोर्ट ने जमीन को बांटा था,
तब भी भावनाएं भडक़ाने की कोशिश हुईं थीं। मगर जनता भय, भ्रम में आकर भडक़ी
नहीं, जिससे सौहार्दपूर्ण तरीके से मामला कानूनी प्रक्रिया में चला गया।
ऐसे कई फैसले इस बात का सुबूत हैं कि देश की जनता अमन, भाईचारा और तरक्की
चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भय, भ्रम फैलाकर लोगों को भडक़ाना चाहते
हैं, मगर लोग उनके चक्रव्यूह में नहीं फंसने वाले।