Awareness program organized in Kalrav Abhiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलरव अभियान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 8:00 PM (IST)
कलरव अभियान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अलवर। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता के निर्देशन में जिले में बालकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं समग्र विकास के लिए संचालित जिला नवाचार ‘कलरव’ अभियान के तहत आज बाल अधिकारिता विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा शहर के फतेहजंग गुम्बद के पास स्थित कच्ची बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। कलरव अभियान के नोडल अधिकारी व जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रविकान्त ने बताया कि अभियान के तहत आमजन को बाल नशा मुक्ति, बालश्रम प्रतिषेध, बाल विवाह प्रतिषेध एवं बच्चों के अधिकारों एवं विकास से जुडे विभिन्न योजनाओं, अधिनियमों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को खेल एवं नुक्कड के माध्यम से बाल नशा एवं बालश्रम की कुरूतियों से अवगत कराया एवं इनको नही करने की शपथ भी दिलवाई। उपस्थित बच्चों को ‘कलरव’ अभियान की बुकलेट एवं पोस्टर्स वितरित किये गए। यह अभियान 15 जुलाई तक संचालित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement