Awareness campaign on driving, 15 drivers challaned-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्राइविंग को लेकर जागरूकता अभियान, 15 वाहन चालको के किए चालान

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जून 2024 7:13 PM (IST)
ड्राइविंग को लेकर जागरूकता अभियान, 15 वाहन चालको के किए चालान
डबवाली। पुलिस अधीक्षक सिरसा विक्रान्त भुषण, आईपीएस ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के उद्देश्य से लेन ड्राइविंग व गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा आज विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा जिले के मुख्य मार्गों के अलग-अलग स्थानों पर की गई चैकिंग के दौरान भारी वाहनों द्वारा लेन के नियमों का उल्लंघन किए जाने पर 15 वाहनों के चालान किए। सड़क सुरक्षा व सुरक्षित सफर के लिए डबवाली पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा भारी वाहनों के संबंध में लेन ड्राइविंग तथा गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिआफ़ नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों, लेन ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग को लेकर वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि लेन ड्राइविंग के दौरान धीमी गति से चलने वाले सभी वाहन जैसे ट्रक, बस आदि को बाई लेन में रखना चाहिए। तेज गति से चलने वाले वाहनों को दाई लेन में रखना चाहिए। जब भी वाहन चालक लेन बदले तो हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करे पुलिस अधीक्षक महोदय ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो को आगाह करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त कारवाई सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभारी ट्रैफिक , सहित सभी थाना प्रबंधकों को जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर कार या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों, ट्रिपल राइडिंग, अंडर एज ड्राइविंग, बिना हेलमेट, गलत लेन में ड्राइविंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और गलत जगह पार्किंग करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। क्योंकि यातायात नियमों की अवहेलना करने की वजह से दूसरे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया है कि वे वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे और ट्रैफिक नियमो का पालन करे। अभिभावक बगैर लाइसेंस व कम उम्र वाले बच्चों को हरगिज वाहन न चलाने दे। ट्रैफिक नियमो की अवहेलना करने वालो के खिलाफ डबवाली पुलिस नियमनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement