Avani Lekhara made India proud across the world: Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवनि लेखरा ने विश्व भर में भारत को गौरवान्वित किया : राज्यपाल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 5:08 PM (IST)
अवनि लेखरा ने विश्व भर में भारत को गौरवान्वित किया : राज्यपाल
-राज्यपाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को स्वर्ण और कांस्य मिलने पर दी बधाई जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में शुक्रवार, 30 अगस्त को भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा के स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जयपुर की इस स्टार पैरा शूटर पर गर्व जताते हुए कहा कि अवनि ने विश्व भर में भारत को गौरवान्वित किया है। बागडे ने भारत की ही मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने पर भी प्रसन्नता जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन दोनों की जीत महिला शक्ति की विजय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement