न्यायाधीश एडम्सन ने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया कि अलकुदसी अपराध रूपी इस
गाडी के पहिए की धुरी था और कहा कि उसकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मुहम्मद
अलीबरयालेई से लोगों को जोडने में थी। अलीबरयालेई बडी संख्या में आतंकियों
की भर्ती करने में सफल रहा था। उसे बाद में आस्ट्रेलिया में इस्लामिक स्टेट
के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में शुमार किया जाने लगा।
आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने वर्ष 2014 से 16 के लिए आतंकी विरोधी अभियान
चलाया है, जिनमें 44 ऎसे आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो आस्ट्रेलिया के
ही हैं।
(आईएएनएस)