australian convicted for IS recruitment, sentenced to 8 year jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISमें भर्ती के दोषी आस्ट्रेलियाई को8साल कैद

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 5:45 PM (IST)
ISमें भर्ती के दोषी आस्ट्रेलियाई को8साल कैद
सिडनी। आस्ट्रेलियाई युवकों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की ओर से लडने के लिए भर्ती अभियान चलाने वाले एक आस्ट्रेलियाई को गुरूवार को अधिकतम आठ साल कैद की सजा सुनाई गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हामदी अल्कुदसी पहला ऎसा व्यक्ति है, जिसे सीरिया की लडाई को लेकर संघीय विदेशी हमला एवं भर्ती कानूनों के तहत आरोपित किया गया था। सजा अवधि में उसे छह वर्षो तक पैरोल नहीं मिलेगा और वह वर्ष 2022 में रिहा होने का पात्र बनेगा। सजा का फैसला सुनाते हुए न्यू साउथ वेल्स सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश क्रिस्टीन एडम्सन ने कहा,अल्कुदसी ने खुद कमांडर की भूमिका ले ली। उन्होंने आगे कहा कि ऎसे सबूत हैं कि जितने लोगों की मदद करने का उस पर अभियोग लगा है, उससे कहीं ज्यादा लोगों की उसने मदद की थी। विकलांगता के शिकार दक्षिण पश्चिमी सिडनी के 42 वर्षीय इस कैदी को इस साल एक जूरी ने दोषी ठहराया था। उसे सीरिया में जून और अक्टूबर 2013 के बीच लडाई के कामों में मदद करने के इरादे से सेवाएं देने जैसे सात आरोपों में दोषी करार दिया गया था।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement