Audi rams auto, kills 4 on the spot in Ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद: बेकाबू ऑडी ने ली चार जानें

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 5:32 PM (IST)
गाजियाबाद: बेकाबू ऑडी ने ली चार जानें
गाजियाबाद। बेकाबू रफ्तार ने एक महिला सहित चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दरअसाल दिल्ली के पास गाजियाबाद में कल रात एक बेकाबू ऑडी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस ऑडी कार ने ऑटो को टक्कर मारी, वह एक डॉक्टर के नाम रजिस्टर्ड है। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड गए और ऑडी कार में भी काफी नुकसान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भयानक हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम में नहर किनारे हुई। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है, उसकी पहचान रिंकू यादव के रूप में की गई है। रिंकू यादव नोएडा की एक सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल में काम करती थी। पुलिस को ऑडी कार से जो कागजात बरामद हुए हैं, उससे पता चला है कि यह ऑडी कार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर मनीष रावत के नाम पर रजिस्टर्ड है।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement