ATS arrested private detective-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एटीएस ने किया प्राइवेट डिटेक्टिव गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2023 8:54 PM (IST)
एटीएस ने किया प्राइवेट डिटेक्टिव गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान एटीएस की टीम ने सोमवार को प्राइवेट डिटेक्टिव पुष्पेंद्र भूटानी पुत्र राजकुमार (43) निवासी रॉयल ट्विन्स अपार्टमेंट, सुबोध स्कूल के पास सांगानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनाधिकृत रूप से कॉल डिटेल, लोकेशन और एसडीआर निकलवा कर आम लोगों की निजता का हनन कर रहा था। एटीएस-एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि अनाधिकृत रूप से आम लोगों की कॉल डिटेल प्राप्त कर रुपए लेकर बेचने की संबंध में आ सूचना प्राप्त होने पर एटीएस द्वारा सूचना के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर निगरानी की गई। सोमवार को एटीएस की टीम द्वारा आरोपी पुष्पेंद्र भूटानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी की आड में अनाधिकृत रूप से लोगों की कॉल डिटेल, लोकेशन और एसडीआर निकलवा कर पैसे लेकर कॉल डिटेल बेच रहा था। फिलहाल आरोपी से एटीएस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement