Atal Bihari Vajpayees Last Rites Begin Thousands Pay Tributes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमूह , देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 6:18 PM (IST)
अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसमूह , देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी किनारे स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल ले जाए जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह के साथ शामिल हुए। स्मृति स्थल के लिए यात्रा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब दो बजे शुरू हुई। मोदी और शाह तिरंगे में लिपटे और फूलों से ढके वाहन में रखे वाजपेयी के पार्थिव शरीर के पीछे चल रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने तीन किलोमीटर की यात्रा के दौरान नम आंखों के साथ ताबूत में रखे वाजपेयी के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। इस दौरान ‘अटल जी अमर रहें’ ‘जब तक सूरज चंद रहेगा, अटलजी का नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे गंूजते रहे। कुछ लोग वाजपेयी द्वारा लिखी गई कविताओं की पंक्तियों वाले बैनर थामे चल रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement