Advertisement
आपदा के समय मोदी सरकार हर वर्ग के प्रति चिंतित है - अमित शाह

गृहमंत्री ने अपने एक और ट्वीट में कहा कि इस आपदा के समय मोदी सरकार हर वर्ग के प्रति चिंतित है।
उन्होंने कहा, "रेहड़ी-पटरी पर स्वरोजगार कर अपना जीवनयापन करने वाले लोगों के लिए पांच हजार करोड़ की मदद के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। मोदी सरकार की इस मदद से लगभग 50 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाभ मिलेगा।"
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों व शहरी गरीबों को 2 महीने के मुफ्त राशन देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। 3500 करोड़ की इस राहत से 8 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार पहले भी उनके रहने और खाने के लिए राज्यों के एसडीआरएफ फंड में 11002 करोड़ दे चुकी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


