At syl issue soon party leaders meet president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसवाईएल मुद्दे पर जल्द ही राष्ट्रपति से मिलेंगे नेता

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 5:37 PM (IST)
एसवाईएल मुद्दे पर जल्द ही राष्ट्रपति से मिलेंगे नेता
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच फंसे सतलुज यमुना लिंक नहर के विवाद को लेकर हरियाणा की और से एक सर्वदलीय पार्टी भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात करेगी। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन में लिखित पत्र भेज दिया गया है और जल्दी समय मिल जाएगा। जिसके बाद हरियाणा और पंजाब के इस एस वाई एल के विवाद पर मौजूदा स्थिति राष्ट्रपति को बताई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह भी कहा कि हरियाणा द्वारा सर्वोच्च न्यायलय में लगायी गईं याचिका की सुनवाई भी सोमवार को होनी है ,उसमे भी कुछ नतीजा सामने आ सकता है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब में राजनीतिक गठबंधन पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement