Advertisement
दिल्ली में कंस्ट्रक्शन से जुड़े मजदूरों को 5-5 हजार रुपये की सहायता

दिल्ली में श्रमिकों के पंजीकरण के लिए 15 मई से ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। सरकार एक वेबसाइट का लिंक जारी करेगी। श्रमिक स्वयं या फिर किसी अन्य व्यक्ति की सहायता से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इसके लिए जरूरी कागजात की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। यह पंजीकरण की प्रक्रिया 15 से 25 मई तक चलेगी। उसके बाद जितने लोगों का फार्म आ जाएगा, उनका 25 मई के बाद सत्यापन किया जाएगा। पंजीकरण करने वाले लोगों को एक बार लेबर डिपार्टमेंट के पंजीकरण कार्यालय में अपने प्रमाण पत्रों की मूल कॉपी लेकर आना पड़ेगा। वहां पर प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा और वे लोग कहीं से भी अपना प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
दिल्ली के अंदर बढ़ई, कारपेंटर, ग्राइंडर वर्कर, कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात चौकीदार, कंक्रीट मिक्च र वाले, क्रेन ऑपरेटर इलेक्ट्रिशियन, फीटरमैन, लोहार, पंप ऑपरेटर, राजमिस्त्री, टाइल्स स्टोन फीटर, वेल्डर, कूली, बेलदार और मजूदरों को यह फायदा मिल सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


