Assembly elections: Voting is my right, students made voters aware by applying mehendi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनाव : मतदान मेरा हक़ मेहंदी रचाकर छात्राओ नें किया मतदाताओं को जागरूक

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2023 08:44 AM (IST)
विधानसभा चुनाव : मतदान मेरा हक़ मेहंदी रचाकर छात्राओ नें किया मतदाताओं को जागरूक
जोधपुर। जिले में स्वीप अंतर्गत जारी गतिविधियों की कड़ी में शुक्रवार को जोधपुर में उम्मेद कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजती गेट में स्वीप टीम ने मतदान के प्रति जागरूकता के लिए अनेक स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया। जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र की स्वीप प्रभारी भार्गवी सांदू, सह प्रभारी केसर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य स्वीप सदस्यों की उपस्थिति में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओ ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। विभिन्न रचनात्मक संदेश जैसे मतदान मेरा हक़, वोट फ़ॉर बेटर इंडिया से मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत 23 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न एप्प की जानकारी दी व सभी से मतदान से संबंधित संकल्प पत्र भी भरवाया। कार्यक्रम के अंत में स्वीप टीम द्वारा छात्राओं के लिए मतदान जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement