Assembly Elections: Jhotwara BJP candidate Rajyavardhan Rathore will start campaign from Jharkhand Mahadev today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनावः झोटवाड़ा भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन राठौड़ झारखंड महादेव से आज शुरू करेंगे प्रचार अभियान

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 09:03 AM (IST)
विधानसभा चुनावः झोटवाड़ा भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन राठौड़ झारखंड महादेव से आज शुरू करेंगे प्रचार अभियान
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रविवार को प्रथम नवरात्रा के दिन यानि रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। यूथ आइकॉन के तौर पर पहचान बना चुके ओलंपियन राज्यवर्धन राठौड़ सबसे पहले सुबह 10.15 बजे वैशाली नगर में प्रेमपुरा स्थित झारखंड महादेव मंदिर पर भगवान शंकर की पूजा करेंगे। इसके बाद यहीं से वे अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि राठौड़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें प्रखर वक्ता के तौर पर भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement