Assembly Elections-2023: Training of counting personnel was organized on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनाव-2023 : मंगलवार को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2023 6:56 PM (IST)
विधानसभा चुनाव-2023 : मंगलवार को मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ आयोजित
जोधपुर । विधानसभा आम चुनाव-2023 में मतगणना दलों (माईक्रो आब्जर्वर, मतगणना सुपरवाईजर एवं मतगणना सहायकों) का प्रशिक्षण मंगलवार को एस.एन. मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले में 3 दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना के लिए मंगलवार को आधे दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें पोस्टल बैलेट गणना, ईटीपीबीएस मतगणना तथा ईवीएम मतगणना के लिए जिले के डीएलएमटी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शाखा के प्रभारी अधिकारी ओपी मेहरा ने बताया कि मंगलवार को ईवीएम तथा पोस्टल बैलेट के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए बन्दोबस्त तथा मतगणना राउन्ड के लिए लगायी जाने वाली टेबलों सहित विभिन्न प्रबन्धों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
मंगलवार को हुए प्रशिक्षण में भी ईवीएम, बीयू, सीयू सहित वीवीपैट के बारे में भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 750 मतगणना पर्यवेक्षक, माईक्रो आब्जर्वर तथा मतगणना सहायक प्रथम व द्वितीय को प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement