Advertisement
असम सरकार शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई लिपि लागू करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बच्चे मणिपुर के साहित्य को पढ़ने में रूचि लेंगे और इतना ही नहीं निकट भविष्य में अगर वो चाहे, तो इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा भी ग्रहण कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे असम में पढ़ने वाले विधार्थी मणिपुर में भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे जहां पर इस तरह की शिक्षा अनिवार्य है।
इसके अलावा मंत्रिमंडल में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए 6 फीसद आरक्षण प्रावधान किए जाने का फैसला किया गया है। इसके लिए आगामी दिनों में असम का चिकित्सकीय नियम भी लागू कर दिया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


