Advertisement
असम के सीएम का दावा, पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी

पीएम मोदी खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर खेड़ा को गुरुवार को आईजीआई हवाईअड्डे से असम पुलिस के अधिकारियों ने रायपुर जाने वाले एक विमान में सवार होने से रोके जाने के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया था।
बाद में, दिल्ली में द्वारका अदालत के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने उन्हें 28 फरवरी तक के लिए 30,000 रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि पर अंतरिम जमानत दे दी।
मजिस्ट्रेट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की एक कॉपी प्राप्त करने के बाद आदेश पारित किया कि कांग्रेस नेता को दिल्ली में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने पर अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


