ASI arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ये देखिए नदबई का रिश्वतखोर एएसआई

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 1:50 PM (IST)
ये देखिए नदबई का रिश्वतखोर एएसआई
भरतपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, भरतपुर एसीबी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुये पुलिस थाना-नदबई में कार्यरत जगमोहन सिंह सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को एसीबी के उपाधीक्षक अशोक चौहान की टीम ने 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक अशोक चौहान ने बताया कि परिवादी गिरधर सिंह पुत्र फूलसिंह जाट निवासी जहानपुर ने एसीबी में शिकायत देकर बताया कि नंदबई थाने में मेरी पत्नी जयश्री द्वारा एक मुकदमा एफआईआर संख्या 70/19 दर्ज करवाया गया है। जिसमें कार्रवाई करने एवं आईपीसी धारा 354, 452 को नहीं हटाने की एवज में एएसआई जगमोहन सिंह मुझसे 12 हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप अधीक्षक पुलिस अशोक चौहान के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के समय एएसआई जगमोहन सिंह ने 1 हजार रूपये की रिश्वत ली एवं बुधवार को नदबई पुलिस थाना पर ट्रैप कार्रवाई के दौरान जगमोहन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement