Advertisement
जाट आंदोलन खत्म होते ही दो धुर विरोधी एक मंच पर साथ आए

कार्यक्रम के दौरान जाट नेताओं के द्वारा डीग कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह व डा. शैलेष सिंह का माला पहना व साफा पहना कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए डा. शैलेष सिंह ने कहा कि पूरे राजस्थान में जाट नेताओं में विश्वेन्द्र सिंह व डा. दिगम्बर सिंह की
गिनती दो प्रमुख कद्दावर नेताओं में होती है। दोनों ही एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते है लेकिन फिर भी दोनों के बीच राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता जरूर है लेकिन इसके बावजूद दोनों में आपसी संबंध हमेशा ही मधुर रहै है। उन्होने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, विधायक विश्वेन्द्र सिंह तथा बीसूका उपाध्यक्ष डा. दिगम्बर सिंह का जाटों के ओबीसी में शामिल होने के लिए किये प्रयासों पर आभार जताया।
इस अवसर पर जाट नेता विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, बीसूका उपाध्यक्ष डा दिगम्बर सिंह, विधायक जगत, जाट समाज, भरतपुर की जनता का आभार। उन्होंने कहा कि डा. दिगम्बर से उनके राजनैतिक मतभेद हो सकते है लेकिन पारिवारिक मतभेद कभी नहीं रहे। इस अवसर पर मुकेश उसरानी, नेम सिंह फौजदार, मोहन रारह, ज्ञानू जघीना सहित अनेक जाट नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


