Advertisement
अरविंद केजरीवाल के वादों का कोई मतलब नहीं, दिल्ली की जनता समझदार है : राजीव रंजन

राजीव रंजन ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लिए सत्ता में आना तो बहुत दूर की बात है। इस बार उनके एक भी विधायक का जीतना बहुत मुश्किल है। मैं उनसे यही पूछना चाहूंगा कि वे जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने क्यों दिखा रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। यहां मुकाबला सिर्फ आप और भाजपा के बीच है।"
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ के आंकड़ों को फर्जी बताए जाने वाले उनके बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "वह एक बार आंकड़ों के जरिए महाकुंभ की आस्था और विश्वास पर सवाल खड़े कर रहे हैं। महाकुंभ में मौजूद दुकानदारों के चेहरे पर उत्साह है और श्रद्धालुओं ने भी इंतजाम को लेकर खुशी जाहिर की। संगम पर लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मेरा मानना है कि जनता ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


