नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल कुछ दिनों तक बोल नहीं पाएंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरवाल सर्जरी के लिए बेंगलुरु के नारायण हेल्थ सिटी में भर्ती हुए थे। मंगलवार को वहां उनके गले का ऑपरेशन हुआ। अस्पताल की ओर से जारी एक विज्ञप्ती के अनुसार मुंह के अनुपात में केजरीवाल की जीभ ज्यादा बडी हो गई थी। वहीं केजरीवाल को काफी समय ये खांसी और कफ की समस्या थी।