Arvind Kejriwal attack on Amit Shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल ने शाह से कहा, दिल्ली में वाईफाई ही नहीं, बल्कि बैटरी चार्जिंग भी फ्री कर दी है

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 12:44 PM (IST)
केजरीवाल ने शाह से कहा, दिल्ली में वाईफाई ही नहीं, बल्कि बैटरी चार्जिंग भी फ्री कर दी है
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ वाईफाई ही नहीं, बल्कि दिल्ली में बैटरी चार्जिग भी फ्री कर दी है, क्योंकि उनकी सरकार 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। केजरीवाल ने शाह के उस बयान पर टिप्पणी की, जो उन्होंने गुरुवार को एक प्रचार रैली के दौरान की थी। शाह ने कहा था कि केजरीवाल ने शहर में मुफ्त वाईफाई का वादा किया था, लेकिन वह रास्तेभर वाईफाई ढूंढ़ते आए जिससे 'मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई, मगर कोई वाईफाई नहीं मिला।' केजरीवाल ने शाह के इस बयान पर कहा कि उनकी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि न केवल मुफ्त वाईफाई, बल्कि मुफ्त बैटरी चार्जिंग भी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है।"दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और इस विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement