Arun Jaitley kidney transplant cancelled due to no match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुर्दा मैच न करने के कारण वित्तमंत्री जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण रद्द

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 9:40 PM (IST)
गुर्दा मैच न करने के कारण वित्तमंत्री जेटली का गुर्दा प्रत्यारोपण रद्द
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुर्दा प्रत्यारोपण रद्द कर दिया गया है, क्योंकि दाता का अंग मैच नहीं कर पाया। जेटली गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए एम्स में तीन दिनों से सोमवार तक भर्ती रहे। अस्पताल के एक अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध के साथ मंगलवार को कहा, ‘‘दाता का गुर्दा जेटली के साथ मैच नहीं किया, जिसके कारण ऑपरेशन नहीं किया जा सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह नए दाता के साथ संभवत: एक हफ्ते बाद अस्पताल वापस आ सकते हैं।’’
जेटली को एम्स के कार्डियो-न्यूरो टॉवर में शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। उन्हें दाता व खुद उनके बीच गुर्दा प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा के लिए कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद भर्ती किया गया था। दाता की पहचान उजागर नहीं की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement