Advertisement
जेटली ने कांग्रेस से पूछा, सोहराबुद्दीन मामले में जांच की हत्या किसने की

जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसले के दिन मुद्दा उठाया कि सोहराबुद्दीन को किसी ने नहीं मारा। यह ज्यादा उचित होता अगर वह सही सवाल पूछते कि सोहराबुद्दीन मामले की जांच की किसने हत्या की, तो उनको सही जवाब मिलता।" उन्होंने कहा कि विशेष सीबीआई न्यायाधीश मुंबई ने सोहराबुद्दीन मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा, "रिहा किए जाने के आदेश से ज्यादा प्रासंगिक जांच पर न्यायाधीश की टिप्पणी है, जिसमें कहा गया कि शुरुआत से ही जांच एजेंसी ने सच्चाई का पता लगाने के क्रम में मामले की पेशेवर तौर पर जांच नहीं की, बल्कि इसे कुछ राजनीतिक व्यक्तियों की तरफ मोड़ा गया।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



