arun jaitely tables amendment bill to tighten noose on undisclosed money holders Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IT संशोधन बिल पेश,कालाधन खुद बताया तो 50% टैक्स वरना 85%कटेगा

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 8:51 PM (IST)
IT संशोधन बिल पेश,कालाधन खुद बताया तो 50% टैक्स वरना 85%कटेगा
अगर आयकर विभाग इस अघोषित आय को खुद पकडता है तो 75 फीसदी टैक्स और 10 फीसदी पेनल्टी का प्रावधान है यानी कुल 85 फीसदी टैक्स देना पड सकता है। अगर आप खुद अघोषित आय को बैंक में जमा कराते हैं तो दंड राशि, कर और सरचार्ज समेत कुल 50% राशि आपको बैंक को देनी होगी अन्यथा अगर आप आयकर विभाग या प्रवर्तन निदेशालय की जांच में फंसते हैं तो आपको 85 प्रतिशत तक देना जुर्माना देना होगा।अगर आपके पास 10 लाख रुपये अघोषित आय के तौर पर हैं। और आप खुद बैंक जाकर इस राशि को जमा करते हैं तो 5 लाख रुपये बैंक या कहें तो सरकारी खाते में चले जाएंगे। जबकि बची हुई राशि 5 लाख रुपये आपकी खुद की कमाई के तौर पर मानी जाएगी। इसके विपरीत अगर इनकम टैक्स विभाग या प्रवर्तन निदेशालय जांच में आपको पकड़ता है तो आपको 8.5 लाख बतौर जुर्माना सरकार को देना होगा और सिर्फ 1.5 लाख रुपये आपके होंगे। बता दें, जनधन खातों में हजारों करोड रूपए जमा होने की रिपोर्ट्स आई हैं। यहां डॉक्टर नहीं, खेजड़ी भगाती है कुकर खांसी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement