arun jaitely tables amendment bill to tighten noose on undisclosed money holders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IT संशोधन बिल पेश,कालाधन खुद बताया तो 50% टैक्स वरना 85%कटेगा

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 11:59 PM (IST)
IT संशोधन बिल पेश,कालाधन खुद बताया तो 50% टैक्स वरना 85%कटेगा
नई दिल्ली। कालेधन पर शिकंजे के लिए नोटबंदी जैसे सख्त कदम के बाद केंद्र सरकार अब अघोषित आय वालों पर शिकंजा कसने जा रही है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा में सोमवार को आयकर संशोधन बिल पेश किया। इस संशोधन बिल में सरकार ने अघोषित आय पर टैक्स, सरचार्ज और पेनल्टी लगाने का प्रस्ताव दिया है। यदि यह बिल संसद में पास हो गया तो अघोषित आय के तहत बैंक में धन जमा करवाने वालों के खिलाफ तगडी कार्रवाई की जाएगी। बिल के तहत अघोषित आय पर 10 फीसदी पेनल्टी का प्रस्ताव है जबकि इस पर 30 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण 33 फीसदी सरचार्ज का भी प्रस्ताव है। इसका अर्थ ये है कि 30 फीसदी टैक्स के ऊपर 10 फीसदी पेनल्टी तो देनी ही होगी, 33 फीसदी सरचार्ज भी देना होगा। यहां डॉक्टर नहीं, खेजड़ी भगाती है कुकर खांसी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement