arun jaitely advocates for cut in interest rates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरूण जेटली ने कहा,ब्याज दरों में कटौती का बिल्कुल सही समय

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 9:52 PM (IST)
अरूण जेटली ने कहा,ब्याज दरों में कटौती का बिल्कुल सही समय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनी आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की सिफारिश करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सोमवार को कहा कि इस कटौती के लिए बिल्कुल सही समय है क्योंकि मुद्रास्फीति नियंत्रण में है और मॉनसून का पूर्वानुमान भी अच्छा है। याद रहे,रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) प्रमुख ब्याज दरों पर निर्णय लेने के लिए 6-7 जून को बैठक करेगी। जेटली ने सीएनबीसी टीवी 18 से कहा, लंबे समय से मुद्रास्फीति नियंत्रण में है। मॉनसून अच्छा होने की संभावना है। पेट्रोल और शेल गैस के बीच संतुलन को दर्शाता है कि तेल की कीमतें अधिक नहीं बढेंगी। विकास और निवेश में बढ़ोतरी की जरूरत है। इन परिस्थितियों में कोई भी वित्त मंत्री चाहेगा कि दरों में कटौती हो। उन्होंने कहा,लेकिन हमें एमपीसी के निर्णय का इंतजार करना चाहिए। एमपीसी प्रयोग का यह पहला साल है। जेटली ने कहा कि सरकार का जोर निजी निवेश और बैंकिंग क्षेत्र के पुनरूत्थान पर है। तीन-चार साल की मंदी के बाद दुनिया में अर्थव्यवस्था के विकास का सकारात्मक संदेश मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा अतीत में अंधाधुंध उधार दिए जाने से फंसे हुए कर्ज की समस्या बढी है।

पुराने नोटों की गिनती में वक्त लगेगा...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement