Arrested for murder, kidnapped driver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किराये को लेकर हत्या करने वाला चालक गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 8:36 PM (IST)
किराये को लेकर हत्या करने वाला चालक गिरफ्तार
जयपुर। जिले के चौमूं इलाके में एक पिकअप चालक को एक सवारी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चौमूं में 26 जून को देर रात भोजलावा कट एन एच 52 पर पिकअप चालक ने किराये के विवाद को लेकर एक सवारी को चाकू मार दिया था। एसीपी चौमूं दिनेश शर्मा ने जब पता किया तो ज्ञात हुआ कि एक पिकअप सवारी मंगल चन्द कुमावत को पिकअप चालक ने धारदार हथियार गुप्ती से वारकर गम्भीर रुप घायल कर दिया। जब गंभीर रूप से घायल सवारी को हॉस्पीटल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने मंगलचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं अज्ञात आरोपी पिकअप चालक और पिकअप की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रतन सिंह के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी श्योपाल को उसकी पिक-अप गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement