arrest warrant issued against former president musharraf in bugti murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुगती केस में मुशर्रफ के गिरफ्तारी वारंट

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 6:48 PM (IST)
बुगती केस में मुशर्रफ के गिरफ्तारी वारंट
इस्लामाबाद। पूर्व बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती की कथित हत्या से संबंधित एक मामले में पाकिस्तान की एक प्रांतीय अदालत ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। समाचार पत्र डॉन के अनुसार, बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने आतंकवाद रोधी अदालत द्वारा पूर्व राष्ट्रपति को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली एक पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। न्यायमूर्ति जमाल मोखल और न्यायमूर्ति जहीरूद्दीन कक्कर ने दिवंगत अकबर बुगती के पुत्र नवाबजादा जमील बुगती की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की। पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ की ओर से अदालत में पेश वकील अख्तर शाह ने तर्क दिया कि यद्यपि उनके मुवक्कल अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते हैं। हालांकि, बुगती के वकील ने शिकायत की कि लगातार आदेश दिए जाने के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति अदालत के समक्ष पेश होने में विफल हुए हैं। अदालत ने आदेश दिया कि पूर्व राष्ट्रपति की अदालती पेशी के दौरान प्रशासन को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement