Arogya Bharti organized a school health awareness and health knowledge competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरोग्य भारती द्वारा विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन एवं स्वास्थ्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 5:04 PM (IST)
आरोग्य भारती द्वारा विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन एवं स्वास्थ्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
जयपुर। विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आरोग्य भारती मालवीय भाग के द्वारा राजवंश सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरकत नगर फाटक में स्वास्थ्य प्रबोधन एवं स्वास्थ्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई । सर्वप्रथम डॉ इंद्र कुमार जैन द्वारा छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली व्यायाम, आहार, वैयक्तिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, व्यायाम, एवं पर्यावरण से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गई । सोशल मीडिया के सीमित एवं नियंत्रित उपयोग की नही सलाह दी गयी । तत्पश्चात छात्राओं को स्वास्थ्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र वितरित किए गए जिन्हें निश्चित समय में पूर्ण कर वापस प्राप्त कर लिया गया । आरोग्य भारती डॉ अंकित गर्ग द्वारा निदेशिका सीता चौहान, प्राचार्य नवल जैन, विद्यालय प्रशासन एवं विद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement