Army wants six-months time to punch PoK terror operations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेना ने POK में आतंकी नेटवर्क के सफाए के लिए मांगा 6 माह का वक्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 9:06 PM (IST)
सेना ने POK में आतंकी नेटवर्क के सफाए के लिए मांगा 6 माह का वक्त
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब सेना और सरकार आतंकवाद से निपटने को लेकर काफी गंभीर है। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान काफी बौखलाया हुआ है और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। ऐसे भारत सरकार और सेना इसके लिए लंबी और कारगर योजना बनाने पर विचार कर रही है। सरकार और सेना अब आतंकवाद के स्लीपर सेल की कमर तोडऩे की तैयारी में लगी हुई है। सशस्त्र बलों ने सरकार से कहा है कि उन्हें 6 महीने तक अभियान चलाने का मौका दिया जाए, तो वह ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को ठीक-ठाक तरीके से तबाह कर सकती है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पार सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों ने सरकार से कहा है कि कभी-कभार के हमलों से आतंकवादियों की कमर नहीं टूटेगी और अगर कुछ ठोस करना है, तो मीडियम टर्म के लिए एक योजना तैयार करनी होगी। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ रणनीतिकारों ने सरकार से यह भी कहा है कि कश्मीर में मुश्किल हालातों और देश के दूसरे हिस्सों में आतंकवादी हमलों की आशंका के लिए तैयार रहना होगा।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement