Advertisement
सेना ने चुन-चुनकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया : अधीर रंजन चौधरी

पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सरकार जो चाहे कर सकती है, लेकिन एक दिन की मॉक ड्रिल में पता नहीं हम कितना ज्यादा सीख पाएंगे। ऐसे मॉक ड्रिल बार-बार करने चाहिए। कहां पर बंकर बनाए गए हैं, कहां पर लोग सुरक्षित रह सकते हैं, उसके बारे में आम लोगों को जानकारी देनी चाहिए।"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी के हिंसा के करीब तीन सप्ताह बाद मुर्शिदाबाद का दौरा करने को लेकर कांग्रेस नेता ने हमला किया। उन्होंने कहा, "हिंसा के तीन सप्ताह बाद ममता बनर्जी नौटंकी करने गई थीं। तीन सप्ताह बाद ममता को लगा कि चलो मुर्शिदाबाद घूमकर आते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


