Advertisement
सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

साथ ही, यह दिखाता है कि सेना के जवान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नए लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभक्ति और साहसिक अभियान का एक अनूठा संगम भी पेश किया है। इसके तहत भारतीय सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम ने एक विशेष राष्ट्रीय हवाई अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान के तहत सेना की टीम माइक्रोलाइट विमानों से 4,424 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है और देश के 35 अलग-अलग स्थानों से गुजरेगी। भारतीय सेना के अनुसार इस लंबी हवाई यात्रा का समापन 9 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु में होगा। भारतीय सेना की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को याद करना और इसके संदेश को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाना है।
सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम इस अभियान के जरिए आसमान में भारत की एकता, राष्ट्रीय गौरव और अदम्य साहस का संदेश दे रही है। सेना की एडवेंचर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट टीम द्वारा गया से शुरू की गई यह यात्रा देश के 35 गंतव्यों को जोड़ते हुए बेंगलुरु तक पहुंचेगी। 4,424 किलोमीटर की यह हवाई दूरी अभियान के व्यापक स्वरूप और इसमें शामिल साहसिक चुनौती को दर्शाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


