Army Major, soldier killed in blast in Jammu and Kashmir Nowshera-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : नौशेरा में आईईडी ब्लास्ट, मेजर सहित एक जवान की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 9:18 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : नौशेरा में आईईडी ब्लास्ट, मेजर सहित एक जवान की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर कायराना हरकत की है। पाक ने नौशेरा में आईईडी ब्लास्ट किया है। इस घटना में आर्मी मेजर सहित एक जवान की मौत हो गई। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इलाके में गश्त कर रहे जवानों को निशाना बनाने के लिए संदिग्ध आतंकियों ने ब्लास्ट किया। धमाके में घायल मेजर और जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम की नापाक हरकतों से सावधान रहने के लिए जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं श्रीनगर के लाल चौक के पास आतंकियों ने सीआरपी के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, इस घटना में हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घाटी में सेना ने ऑपरेशन ऑल आउट अभियान को तेज़ कर दिया है। इस ऑपरेशन से बौखलाए आतंकी घाटी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देती आ रही है। मंगलवार को पुलवामा में सुरक्षबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement