जयपुर। जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र में कमला नेहरू महिला कॉलेज के
बाहर आती-जाती छात्राओं और महिलाओं के साथ पिछले पन्द्रह दिनों से छेडछाड
करने के आरोप में सेना के एक जवान को लोगों ने दबोच लिया।
घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड जमा हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके
पर पहुंची पीसीआर ने आरोपी सेना के जवान को हिरासत में लिया।
लोगों की मानें तो सेना की वर्दी में जवान विजय पाल, जो 50 आर्म्स,जोधपुर
में कार्यरत है, कई दिनों से महिला कॉलेज के बाहर दिनदहाडे छात्राओं के साथ
छेडछाड और अश्लील इशारे कर रहा था। इसको लेकर कुछ जागरूक लोग उस पर
गिनरानी रखे हुए थे। गुरूवार को एक निजी स्कूल की टीचर के साथ छेडछाड करते
रंगे हाथों लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने सेना के अधिकारियों को भी इसकी
सूचना दी है।