Advertisement
सेना प्रमुख का श्रीलंका दौरा: रक्षा, सहयोग और सैन्य संबंधों की घनिष्ठता पर जोर

यह कदम न केवल रक्षा सहयोग को और मजबूत करता है, बल्कि भारत और श्रीलंका के बीच मित्रता और विश्वास के दीर्घकालिक संबंधों को भी और सुदृढ़ करता है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखने के साझा प्रयासों का स्पष्ट संकेत है।
गौरतलब है कि बीते दिनों श्रीलंका में भयंकर चक्रवात आया था। इस चक्रवात से जान माल की काफी हानि हुई है। चक्रवात के बाद से भारतीय सेना यहां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। भारतीय सेना ने श्रीलंका में 5,000 से अधिक लोगों को उपचार मुहैया कराया है। दरअसल, श्रीलंका में चक्रवात के साथ आई भीषण बाढ़ ने यहां संकट को और गहरा कर दिया। ऐसे कठिन समय में भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद कर रहा है।
भारतीय सेना ने यहां एक अत्याधुनिक फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया है। भारतीय सेना का यह दल श्रीलंका के सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र में तैनात है। यहां स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हजारों लोगों का इलाज किया जा चुका है। भारतीय सेना ने यहां मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने के लिए क्षतिग्रस्त पुलों व सड़कों का निर्माण भी किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


